By PMIDS Team
देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिनको खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं।
इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के भविष्य को सुरक्षित करके उनको आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इसी कड़ी में साल 2018 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
Go to Chrome Settings and click Passwords.
इसमें हर किस्त में किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जाता है।
अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसे भेजे जा चुके हैं। वहीं जल्द ही भारत सरकार किसानों के खातों में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में 13वीं किस्त के पैसों को 2023 के जनवरी महीने में ट्रांसफर कर सकती है।
हालांकि, इसको लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।