प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) सेंटर पर जाना होगा।

इसके बाद वहां आधार कार्ड और बचत खाता या जनधन खाता जो भी उसकी जानकारी देनी होगी।

प्रूफ के तौर पर पासबुक, चेकबुक या बैंक स्टेटमेंट दिखा सकते हैं।

खाता खोलते समय ही आन नॉमिनी भी दर्ज करा सकते हैं।

एक बार आपकी डिटेल कंप्यूटर में दर्ज होने के बाद मंथली कांट्रीब्यूशन की जानकारी खुद मिल जाएगी।

इसके बाद आपको अपना शुरूआती योगदान कैश के रूप में देना होगा।

इसके बाद आपका खाता खुल जाएगा और श्रम योगी कार्ड मिल जाएगा।

आप इस योजना की जानकारी 1800 267 6888 टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं। https://maandhan.in/shramyogi

More Stories